logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: दुकान के सामने महिला को जान से मारने की धमकी, बालापुर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज


अकोला: बालापुर के पारस टी-पॉइंट स्थित महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में एक महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना की शिकायत के बाद बालापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शुभांगी अविनाश कुंभलकर (38) ने बताया कि 13 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी योगेश सावळे शराब के नशे में उनकी कपड़े की दुकान के सामने आया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है और उसके खिलाफ पहले भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज है। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इस मामले में जी.पी.एस.आई. विनोद डीगे की देखरेख में मामला दर्ज किया गया है, जबकि जांच पुलिस हेड कांस्टेबल अविनाश आडे कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला संख्या 309/26 के तहत बीएनएस की धारा 296 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।