Chandrapur में बर्ड फ्लू की हुई एंट्री, प्रशासन ने 10 किलोमीटर एरिया में घोषिय किया एलर्ट

चंद्रपुर: जिले में बर्ड फ्लू की एंट्री हो गई है। ब्रह्मपुरी तहसील के मांगली गांव में यह मामले सामने आए हैं। फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ऐतिहातन जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र से 10 किलो मीटर एरिया में अलर्ट जोन घोषित कर दिया है। वहीं फ्लू से प्रभावित मुर्गियों को नष्ट करने का काम भी किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, तहसील के मांगली गांव स्थित पोल्ट्री फार्म पर 25 जनवरी को कुछ मुर्गियों की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी पशुपालन विभाग को दी है। जानकारी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर उसे जांच के लिए पुणे और भोपाल भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट कल आई। जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड़ में आ गया है। प्रशासन ने ऐतिहातन प्रभावित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के परिसर में अलर्ट जोन घोषित कर दिया है। यही नहीं फ्लू के रोकथाम के लिए वैज्ञानिक तरीकों का भी इस्तमाल किया जा रहा है।

admin
News Admin