logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

NAGPUR : वायुसेना के सार्जेंट ने गोली मारकर की आत्महत्या, ख़ुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं , पुलिस कर रही जांच


नागपुर : गिट्टी खदान पुलिस थाना अंतर्गत वायु सेना नगर में ड्यूटी पर तैनात एक वायुसेना के  सार्जेंट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवीर सिंग के रूप में हुई है। जवीर सिंग बीती रात अपनी अल्फा 8 गार्ड में ड्यूटी पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 के दौरान उसने अपने पास के हथियार से सिर के बीच  गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 


इस घटना में गोली उसके खोपड़ी से आर पार हो गई। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मेंटेनेंस कमांड सेंटर में मौजूद कर्मचारी गार्ड रूम की तरफ दौड़े जहां उन्हें जवीर सिंह खून से लथपथ पड़ा हुआ दिखाई दिया । इस घटना के बाद कमांड सेंटर में खलबली मच गई और इसकी जानकारी गिट्टी खदान पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल में भेजा है और आगे की जांच कर रही है। हालांकि इस जवान ने खुदकुशी क्यों की है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।