logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: स्वाधीनता के बाद पहली ही बार तुमरकोठी पहुंची एसटी बस; आदिवासियों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल बजाकर किया लालपरी का स्वागत


गड़चिरोली: आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में परिचित गड़चिरोली जिले के दुर्गम में रहने वाले नागरिकों के पास यातायात के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे क्षेत्रों के लोगों का जीवन सुगम बनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा विभिन्न पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 17 मार्च को स्वतंत्रता के 79 वर्षों बाद पहली बार तुमरकोठी से अहेरी मार्ग पर बस सेवा शुरू की गई।

भामरागढ़ से लगभग 30 किलोमीटर और अहेरी से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित तुमरकोठी के नागरिकों को तहसील एवं जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंचने के उद्देश्य से गांव में पहली बार बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य पेश कर बस भव्य स्वागत किया। साथ ही स्कूल के बच्चों ने तिरंगा लेकर बस का स्वागत किया।

जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में तुमरकोठी पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक गोरखनाथ सुरासे ने इस बस सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोठी की सदस्य भाग्यश्री लेकामी, गांव के पटेल रामजी मट्टामी, चिन्ना मट्टामी, राजू गावड़े, तुमरकोठी जिला परिषद स्कूल के शिक्षक रामा लेकामी सहित लगभग 300 ग्रामीण उपस्थित थे।

तुमरकोठी-कोठी –भामरागढ़-अहेरी मार्ग पर शुरू हुई इस बस सेवा से क्षेत्र के लगभग 450 से 500 नागरिकों को लाभ मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों की रोज की पैदल यात्रा से भी राहत मिलेगी। इस मार्ग पर एसटी बस की सुविधा मिलने से अब ग्रामीणों को वर्षभर सुगमता से आवागमन संभव होगा।

सामान्य नागरिकों की मूलभूत परिवहन समस्या के समाधान हेतु गड़चिरोली पुलिस के संरक्षण में जिले भर में कुल 559 मोबाइल टावर स्थापित किए गए है। साथ ही 424 किमी लंबी सड़कों और 65 पुलों का निर्माण भी पूरा किया गया है। पिछले एक वर्ष में गड़चिरोली पुलिस के प्रयासों से गट्टा (जां.)-गर्देवाड़ा-वांगेतुरी, कटेझरी से गड़चिरोली, मरकनार से अहेरी आैर आंबेझरी से गड़चिरोली मार्ग पर भी स्वतंत्रता के बाद पहली बार बस सेवा शुरू की गई है।

पुलिस विभाग की इस पहल से संबंधित क्षेत्र के आदिवासी नागरिकों व स्कूली विद्यार्थियों को अब सुविधा उपलब्ध हुई है। मंगलवार को जैसे ही रापनि की एसटी बस ग्राम तुमरकोठी में पहुंची, गांव के लोगों ने बस का जोरदार स्वागत किया। इस समय गांव के नागरिकों समेत पुलिस विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।