Gadchiroli: ठेका शिक्षकोका जिप समक्ष धरना आंदोलन, सेवा में स्थायी करने की मांग
गड़चिरोली: आदिवासी बहुल और अत्याधिक पिछड़े जिले के दुर्गम क्षेत्र में निष्ठा से कार्य करने के बाद भी गत अक्टूबर माह से मानधन का कोई अता-पता नहीं है। वहीं अब पेसा क्षेत्र की पदभर्ती में 50 फीसदी पद अनुसूचित जनजाति और शेष 50 फीसदी पद खुले प्रवर्ग के लिए आरक्षित करने की सूचना सरकार द्वारा जारी की गयी है। इस सूचना के कारण अब जिले में कार्यरत अन्य प्रवर्ग के ठेका शिक्षकों पर भूखमरी की नौबत आन पड़ेगी। इसी अन्याय के खिलाफ अन्यायग्रस्त ठेका शिक्षकों ने बेमियादी धरणा आंदोलन शुरू किया है।
जिला परिषद के जरिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पात्र धारक उम्मीदवारों की पेसा क्षेत्र के लिए ठेका शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गयी। कम मानधन में यह शिक्षक निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य कर रहें है। पिछले अक्टूबर माह से किसी तरह का मानधन इन शिक्षकों को प्रदान नहीं किया गया।
इसी बीच 11 फरवरी 2026 को इन शिक्षकों पर अन्याय करने वाला सरकारी निर्णय जारी किया गया। पेसा क्षेत्र की पदभर्ती के दौरान शेष 50 फीसदी पद ठेका शिक्षकों से ही भरने की मांग इन शिक्षकों ने की है। सरकार द्वारा लगातार हो रहें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ही शिक्षकों ने 16 मार्च से बेमियादी धरणा आंदोलन शुरू किया है। न्याय मिलने तक यह आंदोलन शुरू रखने की जानकारी शिक्षकों ने दी है।
admin
News Admin