logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: अपने बयान के लिए चर्चा में रहे अजित पवार ने अकोला में सार्वजनिक सभा में मांगी माफी


अकोला: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अजित पवार का फिर एक बार काफी चर्चा में हैं। लेकिन अकोला में अपने उस बयान के लिए भूमिका बनाकर पवार इस पर खेद जताते नजर आए। अजित पवार ने बारामती में प्रचार के दौरान कहा था कि आपके पास वोट है और मेरे पास फंड। जब मेरी पार्टी के सभी उम्मीदवार जीतेंगे तब ही फंड मिलेगा।  

पहले उन्होंने अंबाजोगाई और फिर बीड में बैठक की, लेकिन इस सभा में बोलते हुए जब उन्होंने 'राम कृष्ण हरि' कहा, तो सामने से जवाब आया, "बजाओ तुतारी बजाओ।" नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट की सभा होने के चलते उन्होंने फिर अपने हल ही दिए गए बयान पर सफाई दी। इस बीच, इस बयान के चर्चा में आने के बाद, उन्होंने अकोला के अकोट में एक सार्वजनिक सभा में इसके लिए माफी मांगी।

उन्होंने कहा, “मेरे इलाके में आकर देखिए। मैंने अंबाजोगाई में डेवलपमेंट के बारे में जो कहा, मीडिया ने उसे चलाया, यह उनका हक है। मैंने उस दिन गलत शब्द का इस्तेमाल किया, मुझे नहीं करना चाहिए था, मेरा मकसद यह कहना था कि शहर में गंदगी नहीं होना चाहिए, शहर में सफाई होनी चाहिए।

पवार ने कहा, “अगर गलत शब्द का इस्तेमाल हुआ है, तो मैं माफी मांगता हूं। मैं विकास में मदद कर सकता हूं, लेकिन आप मुझे मेरी बात पर कायम रखें, आज लोगों के लिए मुझे लाखों वोटों से चुनना आसान नहीं है, लोग ऐसा कोई चाहते हैं जो अच्छा काम करे। हम वही कर रहे हैं।”