logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

अकोला में असदुद्दीन ओवैसी का विवादस्पद बयान, कहा - हमारा उम्मीदवार जीतने के बाद …


अकोला: महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के लिए अकोला आए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के स्थानीय विधायकों से लेकर केंद्रीय नेताओं तक तीखी आलोचना की। “जिन लोगों ने तुम्हें पीने का पानी नहीं दिया, उनके पानी को हमारे उम्मीदवार के जीतने के बाद बंद कर देंगे,” ऐसा विवादास्पद बयान ओवैसी ने दिया।

अपने भाषण में ओवैसी ने वक्फ बोर्ड कानून के विरोध में भी अपनी भूमिका स्पष्ट की। ओवैसी ने कहा, “खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता अजित पवार ने इस कानून को बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया। जिस पार्टी के नेताओं ने मस्जिदें छीनने वाले कानून को मदद की, उस पार्टी के लिए तुम वोट क्यों मांगते हो?” इस सवाल के साथ ओवैसी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के मुस्लिम उम्मीदवारों से सीधे जवाब मांगा।

उन्होंने अकोला के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान पर भी निशाना साधा। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए ओवैसी ने कहा कि भारत का संविधान ‘वि द पीपल’ से शुरू होता है, 'वंदे मातरम' से नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा इस देश के हर कोने से प्रेम है। इस सभा से अकोला महानगरपालिका चुनाव का प्रचार और गरमा गया है।