logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर मनपा मे 'केबिन' को लेकर बढ़ा विवाद, मुनगंटीवार और जोरगेवार के समर्थक पार्षदों के बीच दिखा तीखा संघर्ष


चंद्रपुर: नगर निगम में भाजपा के दो गुटों के बीच विवाद का एक और मामला सामने आया है। विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार के समर्थक पार्षदों के बीच ‘केबिन’ को लेकर तीखा संघर्ष देखने को मिला।

पिछले महीने हुई नगर निगम की बजट सामान्य सभा में महापौर संगीता खांडेकर ने सभागृह नेता पद के लिए जयश्री जुमड़े के नाम की घोषणा की थी। हालांकि, जोरगेवार समर्थक पार्षदों ने भाजपा के गट नेता शेखर शेट्टी को ही सभागृह नेता बनाने की मांग की थी और दावा किया था कि उनके पास बहुमत है। इसके बावजूद महापौर ने यह मांग खारिज कर मुनगंटीवार गुट की जयश्री जुमड़े को इस पद पर नियुक्त किया। तभी से जोरगेवार समर्थक आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।

इसी बीच, पिछले कुछ सालो से सभागृह नेता को मिलने वाले केबिन को शेखर शेट्टी और उनके समर्थकों ने अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने केबिन के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगाया और अंदर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर भी लगा दी। यह बात मुनगंटीवार गुट के संज्ञान में आते ही उन्होंने प्रशासन के माध्यम से केबिन को बंद करवा दिया और वहां से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटा दी। इस मुद्दे पर आज चंद्रपूर नगर निगम में माहौल गरमा गया। जोरगेवार समर्थक पार्षदों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जोरदार हंगामा किया और केबिन को लेकर विवाद और बढ़ गया। दिनभर आयुक्त कार्यालय में बैठकों का दौर चलता रहा।

आखिरकार शाम को इस मामले का समाधान निकाला गया। संबंधित केबिन शेखर शेट्टी को ही सौंप दी गई और हटाई गई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर दोबारा लगा दी गई। इसके बाद जोरगेवार समर्थक पार्षद शांत हो गए।हालांकि, इस घटना के बाद नगर निगम में भाजपा के अंदरूनी विवाद एक नया अध्याय जनता को देखने को मिला