logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

अकोला में मृत अवस्था में मिला बाघ


अकोला- अकोला जिले के सोनखास -मोझर वन परिसर में एक बाघ का शव बरामद हुआ है.बाघ की मृत्यु नैसर्गिक है या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है इस बारे में शंका व्यक्त की जा रही जिसे लेकर वन विभाग जाँच कर रहा है. मंगलवार सुबह 7 बजे बाघ का शव दिखाई देने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई.जिसके बाद विभाग ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मृत्यु की असल वजह सामने आयेगी।
वन परिसर के जलस्वराज्य कुए से कुछ ही दूरी पर बाघ को मृत अवस्था में पाया गया था.जिसे सबसे पहले अमोल इंगोले नामक व्यक्ति ने देखा।शुरुवात में बाघ दिखाई देने से नागरिक भयभीत हो गए की कही वह सो तो नहीं रहा है लेकिन काफी देर तक जब बाघ के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई तब ग्रामीण उसके पास गए जिसके बाद उसके मृत होने की पुष्टि हुई वन विभाग आगे की जाँच कर रहा है.