logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अग्निपथ के योजना के विरोध में युवक कांग्रेस ने नागपुर में रोकी ट्रेन


नागपुर- केंद्र सरकार की सैन्य सेवाओं के लिए हालही में घोषित की गई अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष विरोध दर्ज करा रहा है.ये बात और है की सरकार अपनी इस योजना को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है और लाखों युवकों ने इस योजना को अपना समर्थन देते हुए रजिस्ट्रेशन कारवां चुके है.दूसरी तरफ सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में प्रदर्शन किया।नागपुर में भी जगह-जगह प्रदर्शन हुआ.इसी कड़ी में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया।युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बंटी शेलके के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के तहत अजनी रेल्वे स्टेशन पर कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस को रोक दिया गया.युवक कांग्रेस की इस भूमिका के चलते स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पटरी से हटाया और ट्रेन आगे बढ़ी.इस आंदोलन के तहत लगभग 29 मिनट तक युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ ने ट्रेन को रोके रखा.इस आंदोलन के बाद स्टेशन परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.