logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

अपने स्टाफ़ की आरती उतारकर यशोमति ठाकुर ने ली विदाई


अमरावती -महाराष्ट्र की राजनीति पिछले 10  दिनों से न केवल राज्य में नहीं बल्कि पुरे देश भर में केंद्र बिंदु में है।  विधान परिषद चुनाव के बाद शिवसेना में बगावत ने एनसीपी,कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन वाली महाविकास आघाडी की सरकार को सत्ता से दूर कर दिया है। राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण भी हो चुका है और अब पिछली सरकार के मंत्री भी अपना कार्यालय खाली कर दिए है। ढाई साल तक जिस कार्यालय में बैठकर अपना पूरा कारभार संभाले अब उस कार्यालय को पूर्व मंत्रियों ने  छोड़ दिया है।  वैसे तो मंत्री आते है और जाते है , इससे वहां काम करने वाले अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को कोई खास फर्क नहीं पड़ता , लेकिन कुछ मंत्री ऐसे होते है जो जाते जाते भी अधिकारियों और कर्मचारियों के मन में अपनी छाप छोड़ जाते है।  कुछ ऐसा ही महिला व बाल विकास मंत्रालय में काम करने वाले सचिव हो या अधिकारी या अन्य कर्मचारियों का भी अनुभव रहा।. राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही महिला व बाल विकास मंत्रालय में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाली यशोमति ठाकुर ने भी मंत्री पद छोड़ दिया लेकिन कार्यालय को छोड़ते वक्त उन्होंने जिस तरह से  प्रमुख सचिव, निजी सचिव, विशेष अधिकारी, पुलिस कर्मचारी, चपरासी, रसोइया, सुरक्षा गार्ड को विदाई दी वो सभी के लिए यादगार बन गया। एडवोकेट यशोमति ठाकुर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों की आरती उतार कर उनका सत्कार कर उनसे विदाई ली। ये मंत्रालय में कार्यरत सभी कर्मियों के लिए  बेहद भावुक करने वाला पल था।