logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमरावती की सांसद नवनीत राणा के पत्र की भी एनआईए करें जाँच- कांग्रेस 


नागपुर- अमरावती उमेश कोल्हे हत्याकांड के मामले में अब आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है.इस मामले को आक्रामकता के साथ उठाने वाली अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा द्वारा लिखे गए पत्र की जाँच की मांग कांग्रेस ने उठाई है.महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए गए पत्र की टाइमिंग का सवाल उठाते हुए इसकी जाँच की मांग की है.लोंढे ने राज्य पुलिस से भी जाँच का निवेदन किया है.लोंढे ने कहां है कि इस हत्या  के पीछे का आखिर सूत्रधार कौन है इसका पता लगाया जाना चाहिए।लोंढे के मुताबिक उदयपुर की घटना 28 जून की है जबकि अमरावती की घटना 21 जून की जबकि राणा ने 27 जून को पत्र लिखा है.लोंढे का कहना है की यह पत्र और घटना दोनों संदेह उपस्थित करती है इसलिए जाँच होनी चाहिए।