logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती विभाग में बीते तीन महीने में 812 महिला और लड़कियाँ लापता


अमरावती -अमरावती, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, यवतमाल के पांच जिलों में 3 महीने में 812 महिलाएं और लड़कियां लापता हो गई हैं, महाराष्ट्र में लापता महिलाओं और युवा लड़कियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जबकि कई लोग तो परिवार की  प्रतिष्ठा ख़राब न हो इसके लिए  शिकायत दर्ज कराने से बचते हैं। इसलिए इनके आंकड़े सामने  नहीं आये. लेकिन जिन लापता युवतियों और महिलाओं के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई. उनके आंकड़े भी चौंकाने वाले है। इनमें से कुछ युवतियां और महिलाएं घर लौट आई हैं, जबकि अनेक का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इन युवतियों और महिलाओं को  ढूंढ रही है सिर्फ अमरावती जिले में मई जून और जुलाई के 3 महीनों में 272 महिलाएं और युवतियां लापता हुई है. जिनमे से 175 ग्रामीण क्षेत्रों  तो 97 शहरी क्षेत्र की है.इन सभी के घर छोड़ने का अलग अलग कारण है वैसे अमरावती जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगड  ने बताया कि 50 प्रतिशत महिलाएं जो गुस्से में घर छोड़कर चली जाती वो वापस आ गई है।   
भले ही  50 प्रतिशत महिलाएं वापस आ गई हैं, लेकिन बाकी कि 50 प्रतिशत महिलाएं अभी भी लापता हैं। वैसे अमरावती जिले की कुछ महिलाओं मानव तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता था, इसलिए समाज सेविका रजिया सुलतान ने पुलिस ने महिला ओट युवतियों के लापता होने के बढ़ते मामले को देखते हुए मानव तस्करी से जोड़कर भी जांच पड़ताल करने की सलाह दी है।