logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

अलग-अलग दो दुर्घटना में पुलिसकर्मी समेत दो की मौत


भंडारा -भंडारा जिले में 2 हादसों में दो परिवार की ख़ुशी तबाह हो गई। पहली घटना भंडारा शहर के राजीव गांधी चौक की है.यहाँ दुपहिया पर जा रहे एक पुलिस कर्मी को बस ने टक्कर मार दी। भंडारा शहर के समता नगर निवासी 47 वर्षीय  धूलिनचंद बरवैय्या गोंदिया  जिले के  तिरोडा  पुलिस थाना में कार्यरत थे। छुट्टी होने पर अपने घर आये थे और कुछ काम के लिए बाजार जा रहे थे तभी बस ने टक्कर मार दी।  इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पुलिसकर्मी  धूलिनचंद बरवैय्या की घटनस्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।      

दूसरी घटना भंडारा जिले के पवनी तहसील के वैजेश्वर घाट की है। यहाँ अपनी दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए 25 वर्षीय युवक की वैनगंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। मृत युवक का नाम प्रशांत ठाकरे है।अस्थि विसर्जित करने के बाद वो नदी में नहाने के लिए उतरा था तभी गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।