logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

आईएमएफ ने लगाया भारत के 8.2 फीसदी विकास दर का अनुमान


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के 8.2 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया है। हालांकि यह पहले के लगाए 9 फीसदी विकास दर के अनुमान से कम है। आईएमएफ की तरफ से विकास दर का यह अनुमान अमेरिका और चीन के विकास दर से अधिक है। आईएमएफ के अनुसार कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध का असर अमेरिका की आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर डाल सकता है। वैश्विक संस्था के नए आकलन में भारत की वृद्धि दर की रफ्तार घटने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी।

आईएमएफ के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में अमेरिका की विकास दर 3.7 फीसदी तक रहने का अनुमान है। वहीं, चीन के बारे में संस्था का अनुमान है कि इन दोनों कारणों की वजह से चीन की विकास दर 4.4 फीसदी तक हो सकती है। आईएमएफ ने यूरोजोन के लिए विकास दर 2.8 से 3.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

चीन आर्थिक राजधानी शंघाई में कोविड मामले बढ़ने से फिलहाल शहर लाकडाउन की चपेट में है और यहां के स्थानीय लोग प्रतिबंधों से ऊबने के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अमेरिका में कोविड से सर्वाधिक मौत का सामना करना पड़ा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी है।