logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत


कामठी: मौदा तहसील के सालवा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत होने कोई घटना सामने आई है। मृतक युवक की पहचान सपन खुदीराम मलिक (34) के रूप में हुई है। वह मुलता झारखंड का निवासी है। यह घटना रविवार 21 अगस्त को घटी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार। हावड़ा से पुणे जाने वाली आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस से 14 युवक पुणे जाने के लिए बैठे थे। सभी गाडी के जनरल डब्बे पर सफर कर रहे थे। इन्ही मे से एक सपन डब्बे के दरवाजे पर खड़ा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह निचे गिर गया। उसके गिरते देख वहां मौजूद लोगों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया लेकिन वह मिला नहीं। 

इसके बाद जब ट्रेन नागपुर स्टेशन के पास पहुंची तो साथ ट्रेन से उतरे और स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। ट्रेन से युवक की खबर मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तुरंत सम्बंधित विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही युवक को ढूढना शुरू कर दिया, लेकिन अँधेरा होने के कारण वह नहीं मिला। रविवार और सोमवार को भी युवक की खोज बिन शुरू की  गई उसके बावजूद वह नहीं मिला। मंगलवार को जब अधिकारीयों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया तो सालवा स्टेशन के पास युवक की लाश बरामद की गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर कामठी उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।