logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में एक ही दिन में सामने आये दुष्कर्म के तीन मामले


नागपुर-शहर में आए दिन नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी तीन अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म की तीन घटनाएं हुई।वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत स्कूल में  एक साथ पढ़ने वाले दो हम उम्र किशोरों में दोस्ती के बाद प्रेम संबंध हो गए जिसके बाद इन दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी हुए। किशोरी की मां को कुछ संदेह होने के बाद जब बच्ची को डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाया गया तब उसके 6 महीने की गर्भवती होने की बात का पता चला। जिसके बाद इसकी शिकायत वाडी पुलिस से की गई।खास बात आरोपी नाबालिग भी 17 वर्ष का बताया जा रहा है। 
दुष्कर्म की दूसरी घटना यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत सामने आई है। डी फार्मासिस्ट एक 23 वर्षीय युवती की पहचान बस द्वारा काटोल जाते समय आरोपी कमर अली कारंजावाला से हुई थी जिसने तब युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके शैक्षणिक कागजात भी लिए थे। कुछ दिन बाद इन्हीं कागजात को वापस करने के बहाने आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दूसरी बार आरोपी कमर अली ने उसे 26 जून 2022 को कागजात वापस करने के बहाने यशोधरा नगर परिसर में बुलाया जहां पर लड़ाई झगड़े के दौरान आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया इसी दौरान दूसरा आरोपी आसिफ शेख वहां पहुंचा और उन दोनों में समझौता करवाने के बहाने पीड़ित लड़की को अपने घर लेकर गया जहां उसने भी इस युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित युवती ने यशोधरा नगर पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती बताई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया । पुलिस ने आरोपी कमर अली को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
तीसरी घटना पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत सामने आई है। किरादार 22 वर्षीय युवक पिछले 7 महीनों से अपने ही मकान मालिक की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर रहा था। उसे झांसे में लेने के लिए आरोपी उसे ताजबाग परिसर में लेकर गया था जहां पर उसने झूठ मूठ की शादी तक भी रचाई थी। इस मामले में भी पीड़ित किशोरी की मां को शक होने के बाद जब उसके मोबाइल फोन को चेक किया तब इस पूरी घटना का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।