logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

एटीएम से पांच लाख से अधिक की कैश चुराने वाला आरोपी गिरफ़्तार हुआ


नागपुर -सीताबर्डी पुलिस थाने की सीमा में आने वाले  पंचशील चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन से पांच लाख के अधिक की कैश चुराने वाले चोर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.बीते शुक्रवार देर रात एक अज्ञात चोर ने एटीएम ने 5 लाख 82 हजार रुपए की नगदी चुरा ली थी। वारदात को अंजाम देते समय आरोपी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। जिस फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच गुरुवार शाम इस शातिर चोर को सीताबर्डी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी कोराडी रोड के स्नेह नगर निवासी पवन दरवाई बताया जा रहा है। पवन सीताबर्डी के एक निजी होटल में वेटर का काम करता है और उसे जुआ खेलने की आदत है। जुए में पैसे हार जाने के कारण उस पर  कर्ज हो गया था। जिसके चलते उसने अपना मोबाइल फ़ोन और दुपहिया गाड़ी 20 हजार रुपयों में गिरवी रख दी थी। इसी उधारी को चुकाने के लिए ही पवन  वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के दौरान अपनी पहचान को छुपाने और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसने अपना भेष तक बदला था.लेकिन  परन्तु पुलिस ने शहर के अन्य भागों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों और अपने खबरियों के जरिये आरोपी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। चोरी के पैसों से आरोपी ने उधार लिए पैसों को चुकाया था। उसके पास से चोरी की कुछ नगदी भी बरामद हुई है.