logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कन्हान में पम्पिंग स्टेशन ठप, शहर में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति


नागपुर: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के उत्तर और पूर्व क्षेत्रों में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। सिटी के चार जोन अशीनगर, सतरंजीपुरा, नेहरू नगर और लकड़गंज में पानी की आपूर्ति अगले 48 घंटो तक प्रभावित रहेगी। 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते 15 अगस्त से अब तक नवेगांव-खैरी बांध के सभी 16 गेट 1.5 मीटर खोल दिए गए हैं। बताया गया है कि नावेगांव खैरी के गेट कम से कम अगले 48 घंटों तक खुले रहेंगे क्योंकि टोटलडोह बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कन्हान नदी के निचले हिस्से में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और नदी का जलस्तर भी 276 मीटर तक पहुंच गया है।

45 प्रतिशत जल आपूर्ति प्रभावित

मनपा-ओसीडब्ल्यू कन्हान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रोजपीस इनटेक कुएं, सूखे कुएं बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। जैकवेल में पानी का बहाव अधिक होने के कारण स्कूबा गोताखोरों के लिए नदी के पानी में 10 मीटर गहरे गाद को साफ करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके चलते 16 अगस्त, 2022 की तड़के कन्हान से पंपिंग बंद कर दी गई थी। उसके बाद, आंशिक पंपिंग केवल छोटे स्लॉट्स में होती है। इससे आशीनगर जोन, सतरंजीपुरा जोन, नेहरूनगर जोन और लकड़गंज जोन (नागपुर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा) में रहने वाले उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिसे कन्हान डब्ल्यूटीपी फीडर से पानी की आपूर्ति होती है। चीफ फेड ईएसआर के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) की सलाह के अनुसार, 16 अगस्त, 2022 की देर रात तक कन्हान नदी का जलस्तर कम होने की उम्मीद है।