logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕

किरीट सोमय्या ने किया 100 करोड़ का भ्रस्टाचार-संजय राउत


मुंबई -युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के नाम पर हेराफेरी करने के आरोपों के बाद शिवसेना सांसद संजय राऊत ने भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ एक और गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को मुंबई में राऊत ने दावा किया कि सोमैया और उनके परिवार ने 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि का टॉयलेट घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही इस घोटाले को उजागर करूंगा। सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया के युवा प्रतिष्ठान के नाम पर यह घोटाला किया गया है। जिसमें मीरा-भायंदर मनपा सहित महानगर पालिकाओं की निधि को फर्जी बिल दिखाकर मंजूर कराया गया है।

राऊत ने कहा कि सोमैया टॉयलेट घोटाले का सबूत मांगेंगे। लेकिन उन्हें पता है कि सबूत कहां पर हैं और इस घोटाले की रिपोर्ट क्या है। राऊत ने कहा कि सोमैया के टॉयलेट घोटाले के बारे में विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को टिप्पणी करनी चाहिए। राऊत के इस आरोपों पर सोमैया ने पलटवार किया है। सोमैया ने कहा कि जिस दिन राऊत टॉयलेट घोटाले के बारे में मेरे खिलाफ पुलिस स्टेशन और अदालत में दस्तावेज सौंपेंगे उस दिन मैं उनके आरोपों का जवाब दूंगा। क्योंकि राऊत मेरे खिलाफ एक दर्जन भर आरोप कर चुके हैं पर उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया है।

सोमैया को जेल में जाना ही पड़ेगा

इसके पहले राऊत ने सोमैया के खिलाफ युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जुटाए गए पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। आईएनएस विक्रांत मामले में सोमैया को अंतरिम अग्रिम जमानत मिली है। इस पर नाशिक में राऊत ने कहा कि सोमैया को अंतरिम अग्रिम जमानत मिलगई है। लेकिन इस मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ेगा। राऊत ने दावा करते हुए कहा कि सोमैया ने मुंबई बम धमाके के आरोपी दाऊद इब्राहिम के जितना बड़ा अपराध किया है। युद्धपोत को बचाने के नाम पर जुटाए गए पैसों की हेराफेरी करना देशद्रोह है।