logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खोपड़े के बाद अब महापौर नियम तोड़ने को आतुर


खोपड़े के बाद अब महापौर नियम तोड़ने को आतुर 

नागपुर - नागपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियमो के उल्लंघन का मानों सिलसिला ही शुरू हो गया है,पूर्व नागपुर से विधायक कृष्णा खोपड़े द्वारा नियम के उल्लंघन का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था की इस कड़ी में अब महापौर दयाशंकर तिवारी का नाम जुड़ने जा रहा है,दरअसल आजादी में अमृत महोत्सवी वर्ष और नेताजी सुभाष चंद्रबोस की 125 जयंती के अवसर पर रविवार को गांधीसागर तालाब पर एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसका उद्घाटन खुद महापौर के हाँथो होगा,खास है की इस आयोजन की अनुमति को गणेशपेठ थाने ने दो दिन पहले ही नकार दिया है ,गांधीसागर तालाब में रविवार को होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर महानगर पालिका द्वारा माँगी गई अनुमति को पुलिस ने कोरोना के नियमों के मद्देनजर रद्द कर दिया है,बावजूद इसके नागपुर महानगर पालिका द्वारा शनिवार को जारी की गई प्रेस रिलीज में इस कार्यक्रम के आयोजन की न केवल जानकारी दी गई है बल्कि यह भी बताया है की गया है की इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद दयाशंकर तिवारी के हाँथो होगा और इसमें स्थानीय विधायक समेत महानगर पालिका के पदाधिकारियों के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे,एक ओर  जहाँ नागपुर में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है और महानगर पालिका द्वारा नागरिको के नियमो के पालन की अपील की जा रही हो ऐसे में महानगर पालिका के पदाधिकारीयो द्वारा  ही अगर नियमो का उल्लंघन हो तो यह किस हद तक सही होगा वह भी तब जब पुलिस ने लिखित में अनुमति को नकार दिया हो,