logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

गोंदिया में भीषण रेल दुर्घटना, 50 से ज्यादा यात्री जख्मी


गोंदिया: रायपुर से नागपुर जा रही ट्रेन 'भगत की कोठी' गोंदिया के पास चुलोद गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन 'भगत की कोठी' आगे बढ़ रही मालगाड़ी से टकरा गई। भगत की कोठी ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गया। यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे घटी। ट्रेन की अचानक टक्कर से 50 यात्री घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल में चल रहा है।

सिग्नल में खराबी के कारण दुर्घटना 

अभी तक किए जांच में दुर्घटना सिग्नल में आई खराबी के कारण हुआ ऐसा दिख रहा है। वहीं सुबह सुबह डीआरएम  मनिदर सिंह उत्पल घटना वाली जगह पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यूसीएन से बात करते हुए कहा कि, पहली दृस्थ्य में यह सिग्नल के कारण हुई दुर्घटना दिखाई दे रही है। सौभाग्य से  इस ट्रेन दुर्घटना में किसी की जान हानि नहीं हुई है।" उन्होंने आगे कहा कि, रेलवे विभाग जांच कर रहा है कि एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आपस में कैसे टकरा गईं।