logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

चंद्रपुर और नागपुर में बिजली गिरने से पांच की मौत


चंद्रपुर -जिले के वरोरा तहसील में चारगांव भोज के पास वैगांव भोयर में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हो. भारी बारिश के दौरान गांव के एक खेत में  बिजली गिरने से  चार महिलाओं की मौत हो गयी है. जानकारी की माने तो सभी महिलाएं खेत में काम कर रही थी।  इस बीच तेज बारिश होने से सभी महिलाएं पानी से बचने के लिए एक पेड़ के निचे खड़े हुए। इस दौरान पेड़ पर अचानक बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालो में पंचायत समिति वरोरा की पूर्व सदस्य 45 वर्षीय हिरावती शालिक झाडे है. जबकि पार्वता रमेश झाडे, मधुमती सुरेश झाडे और रीना नामदेव गजभे है सभी की उम्र 60 से 20 वर्ष के बीच है. इस घटना से  गांव के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र के किसानों और खेतिहर मजदूरों में दहशत का माहौल है.
इधर  नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्हान थाना अंतर्गत यसंबा गांव की ये घटना है,. मृतक 58 वर्षीय दीपक पांडुरंग महल्ले खेत में काम करने गए थे की इस बिच मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। और  बिजली  गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  इन्हे उपचार के लिए  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिसर में शोक का वातावरण बन गया है।