logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चार दोस्तों ने ख़ुशी में हवा में चलाई गोली,पहुँचे हवालात


नागपुर- नागपुर की गिट्टीखदान पुलिस ने चार दोस्तों को गिरफ़्तार किया है.जिस पर आरोप है की इन्होने महज़ ख़ुशी में हवा में तीन राउंड फायरिंग की हालाँकि गोली ख़ुशी में चलाई गई या किसी अन्य इरादे से यह जाँच का विषय है और पुलिस इस मामले में आगे की जाँच कर रही है.घटना का लब्बोलुआब कुछ इस तरह की है की गुरुवार की रात चार दोस्त हजारी पहाड़ इलाके में एक होटल में खाना खाने जाते है. इसी दौरान रास्ते में तीन राउंड फायरिंग होती है जिसकी शिकायत पहले स्थानीय लोग पुलिस के कंट्रोल रूम में करते है.कंट्रोल रूम से सूचना गिट्टीखदान पुलिस थाने को मिलती है फिर इलाके में गश्त कर रहे बीट मार्शल एक कार से चार लोगों को गिरफ़्तार करते है.खास है की जिस पिस्तौल से गोली चली वह लायसेंसी है.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात हाजरी पहाड़ इलाके में यह घटना रात साढ़े 10 बजे के आसपास की है.इस मामले में राजू कडू नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया गया है जिसने खुद को हाईकोर्ट का प्रैक्टिसिंग लॉयर बताया है.जिन चारों को गिरफ़्तार किया गया उन्होंने शराब पी रखी थी इस बात की भी पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है.बताया गया है कि अशोक शुक्ला नामक व्यक्ति जिसके नाम से लाइसेंसी पिस्टल जारी है. वह मूलतः अकोला का रहने वाला है उसका रेती का काम है बीते दिनों जिले के मौदा में उसका एक रेत से भरा ट्रक पकड़ा गया था जिसे छुड़ाने के लिए वह नागपुर आया था.राजू कडू उसका दोस्त है और उसके दो और दोस्त है गणेशपेठ निवासी कार्तिकेय दशशहस्त्र और केटी नगर निवासी दीपक चौधरी।यह चारों एक ही कार में पाए गए.
बहरहाल पुलिस ने इस मामले में इन चारों को गिरफ़्तार किया है साथ ही लायसेंसी रिवॉल्वर और कार को बरामद किया है.और आगे की जाँच इस एंगल से जारी है की इन्होने हवा में तीन राउंड फायरिंग महज ख़ुशी में कर दी इसके पीछे की कोई और वजह है.