logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

छात्रावास में छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में अधीक्षक पर मामला दर्ज


अमरावती -विद्या भारती संस्थान के छात्रावास में आदर्श कोंगे नामक छात्र की संदेहास्पद मृत्यु के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है की आदर्श की मृत्यु नाक और मुंह दबाने से हुयी है। इस मामले में पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक पर हत्या का मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।  रामपुरी कैंप क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी में विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले और उसी स्कूल छात्रावास में रहने वाले आदिवासी छात्र आदर्श कोंगे की संदिग्ध रूप से मौत हुई थी ।  घटना वाली  सुबह एक कर्मचारी छात्रावास में छात्रों को जगाने गया। उसकी आवाज सुनकर भी आदर्श नहीं उठा तो उसे तुरंत जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।आदर्श के माता पिता ने छात्रावास प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए । उन्होंने मांग की थी की आदर्श की पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। इसके अनुसार आदर्श का अकोला में पोस्टमार्टम किया गया और आदर्श के परिजनों का शक सही साबित हुआ । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है की आदर्श की मौत नाक और मुंह दबाने से हुई है। इस मामले में आदर्श पिता ने गाडगे नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।आदर्श की मौत के मामले में गाडगे नगर पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक रविंद्र पांडुरंग तिखाडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है .