logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जेल में कैदियों द्वारा तैयार वस्तुओं की स्टेशन में बिक्री शुरू


नागपुर -नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की अब अजनी रेल्वे स्टेशन में बिक्री होगी।शनिवार को इसके लिए एक खास स्टॉल लगाया गया.आज़ादी के अमृत महोत्सवी वर्ष के तहत इस तरह का उपक्रम शुरू किया गया है.

नागपुर के अजनी रेल्वे स्टेशन में अब यात्रियों को कैदियों द्वारा जेल में रहकर तैयार किये गए उत्पाद खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगे।वैसे तो जेल के कैदियों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की बिक्री जेल परिसर में होती है लेकिन आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष के तहत शुरू की गई संकल्पना एक स्टेशन एक उत्पादन योजना के तहत स्टेशन में भी स्टॉल लगाया गया है,.शनिवार को इस स्टॉल का उद्घाटन हुआ,जिसका शुभारंभ पूर्व विभाग की कारागृह उपमहानिरीक्षक  स्वाती साठे के हाथों हुआ.
नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा तैयार की गई लकड़ियों की वस्तुओ के ही साथ कपडे,सजावटी सामान यहाँ उपलब्ध रहेंगे। जेल प्रशाशन के अनुसार उनके इस स्टॉल को लेकर अगर ग्राहकों की रूचि दिखाई देती है तो भविष्य में एक स्टॉल ही इन सामग्रियों की बिक्री के लिए ले लिए जायेगा।