logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

डीपी से टकराई कार जलकर हुई ख़ाक


नागपुर- नागपुर शहर के प्रताप नगर पुलिस थाना अंतर्गत छत्रपति चौक के पास सोमवार तड़के यह दुर्घटना हुई है। जलकर खाक हुई आयटन गाड़ी चालक विजय भीसीकर बताए जा रहे हैं जो कि रेलवे में टीटीई के रूप में कार्यरत हैं और घटना के समय अपनी ड्यूटी से अपनी कार द्वारा अपने घर स्नेही पार्क पांजरी बेलतरोड़ी में लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार दुपहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी पास में ही स्थित विद्युत डीपी से जा टकराई। इस दौरान कुछ लोग मदद के लिए दौड़े और भिसीकर को कार से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। इसके बाद देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। भिसीकर द्वारा इस घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष के साथ ही दमकल विभाग को दी गई थी। नरेंद्र नगर फायर स्टेशन  के दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर  इस आग पर काबू पाया। अब इस मामले में आगे की जांच प्रताप नगर पुलिस कर रही है।