logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕

दिल्ली-जहांगीरपुरी दंगे मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ़्तारी


दिल्‍ली पुलिस ने राजधानी के जहांगीरपुरी क्षेत्र में पथराव और आगजनी मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्‍यक्तियों में दो प्रमुख अभियुक्‍त भी शामिल हैं, जो पुलिस हिरासत में भेज दिए गए हैं।। दो किशोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रमुख अभियुक्‍तों ने गोली चलाई थी, जिससे दिल्‍ली पुलिस का एक सब-इंस्‍पेक्‍टर घायल हो गया था। तीसरे प्रमुख अभियुक्‍त को कल रात गिरफ्तार किया गया। वह पहले भी जहांगीरपुरी इलाके में डकैती और हत्‍या के प्रयास मामले में शामिल रहा है। जहांगीर पुरी हिंसा में आठ पुलिस कर्मी और एक स्‍थानीय निवासी घायल हुआ था। 
पुलिस उपायुक्‍त- उत्‍तर पश्चिम, उषा रंगनानी ने बताया कि अभियुक्‍तों से तीन बंदूक और पांच तलवार जब्‍त की गई है।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्‍त रविन्‍द्र यादव ने बताया कि जिला पुलिस और अपराध शाखा संयुक्‍त रूप से मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, राष्‍ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जहांगीरपुर हिंसा में बच्‍चों से पथराव कराने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।
जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जन्‍मोत्‍सव शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।