logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दूषित पानी पीने से हुई तीन मौतों के बाद जागे नेता,अधिकारी


अमरावती- अमरावती जिले के चिखलदरा तहसील के कोयलारी ग्राम पंचायत के पाचडोंगरी में दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक बीमार है जिनका अस्पताल में इलाज शुरू है.तीनों मौतें दूषित पानी पीने के बाद हुई डायरिया की शिकायत की वजह से हुई है.जिनकी मौत हुई है और जो बीमार हुए है वह सभी एक खुले कुए के पानी का इस्तेमाल कर रहे थे.कुए के दूषित पानी को पीने से तीन लोगों की मौत हो जाना अपने आप में प्रशासन और सरकार की बड़ी लापरवाही है लेकिन हमारे देश में यह दोनों ही तंत्र किसी न किसी बड़ी घटना के हो जाने के बाद जगाता है.तो यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ.घटना के हो जाने के बाद अब जाकर प्रशासन ने पानी के दूषित होने की जानकारी का बोर्ड लगाया है.इसके साथ ही अमरावती की सांसद नवनीत राणा और जिला परिषद के सीईओ ने गांव का दौरा किया और बीमार हुए लोगों से मुलाकात की.