logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

नक्सल विरोधी अभियान के तहत तीन नक्सलियों को किया गया गिरफ़्तार


गडचिरोली-नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाये गए ऑपरेशन में शनिवार को तीन कुख्यात नक्सलियों को पकड़ने में सुरक्षा दलों को कामियाबी मिली है.दो कार्रवाइयों के तहत इन तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.पहली कार्रवाई के तहत  उपविभाग भामरागड के तहत आने वाले पोमके लाहेरी की हद में आने वाले कोयार जंगल परिवार में पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद सर्च किया।इस सर्च अभियान के तहत सी-60 और  सीआरपीएफ बटालियन 37 के जवानों ने 2 कुख़्यात नक्सलियों को धर दबोचा जबकि दूसरी कार्रवाई उपविभाग हेडरी अंतर्गत पोमके गट्टा के तहत आने वाले झारेवाडा जंगल परिसर में हुई जिसमे पुलिस के जवानों ने एक कुख्यात नक्सली को गिरफ़्तार किया है.
 रमेश पल्लो,तानी ऊर्फ शशी चमरु पुंगाटी और अर्जुन ऊर्फ महेश रैनु नरोटे ये गिरफ़्तार नक्सलियों के नाम है.गडचिरोली जिले में वर्ष 2021-2022 में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 57 नक्सलियों को गिरफ़्तार किया गया है.