logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नदी में मिला पुरुष-महिला का शव,हत्या की व्यक्त हो रही आशंका


नागपुर - बुटीबोरी पुलिस थाने के अंतर्गत  रुई खैरी परिसर में वेणा नदी बहती है। नदी के पानी में परिसर वासियों ने गुरुवार को दो शवों को पानी में तैरते हुए देखा जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। बुटीबोरी पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इन दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। एक पुरुष और एक महिला जाति के इन दोनों ही शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। महिला के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में VS उत्तम लिखा गया है जबकि पुरुष के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में US उत्तम लिखा हुआ था। जिस हालत में ये दोनों शव मिले हैं उन्हें देखकर अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है कि पहले इन दोनों की कहीं हत्या कर दी गई और उसके बाद शवों को पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया गया। ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा पुलिस सहित बुटीबोरी पुलिस की टीम आसपास के परिसर में पिछले कुछ दिनों में लापता लोगों के बारे में जानकारी निकाल रही है ताकि दोनों ही शवों की पहचान की जा सके।