logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एम्स में होगी मंकीपॉक्स सैंपलों की जाँच,मिला नोडल एजेंसी का दर्जा


नागपुर -नागपुर स्थित एम्स में मंकीपॉक्स के सैंपलों की जाँच की जाएगी। इसके लिए आयसीएमआर द्वारा अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। नागपुर में सैंपलों की जाँच होने की वजह से इसका लाभ मध्य भारत के लोगों को होगा। यह मध्य भारत का पहला केंद्र है। डब्लूएचओ ने  मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल प्रकोप घोषित किया है। साथ ही इसकी व्यापक जांच करने का आदेश जारी किया है। इसी का एक केंद्र एम्स नागपुर में शुरू किया गया है। अब तक  देश भर  में मंकीपॉक्स के 4 मरीज सामने आए हैं। इनमें केरल राज्य के तीन और दिल्ली का एक शामिल है।

वायरल रिसर्च माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत डाइग्नोसिस लेबोरेटरी को इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने एम्स को मंकीपॉक्स के सैंपलों की जांच के लिए नोडल प्रयोगशाला के रुप में नियुक्त किया है।