logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर जिले के खापरखेड़ा में कोलार नदी में बहा युवक


नागपुर- जिले के खापरखेड़ा इलाके से बहने वाली कोलार नदी में एक 24 वर्षीय युवक के बह काने की घटना सामने आयी है.मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर शहर के गोकुलपेठ इलाके में रहने वाला 24 वर्षीय युवक आदित्य टिचकुले अपने परिवार के साथ यहाँ पहुँचा था लेकिन वह नदी में पानी के तेज बहाव में बह गया.नदी के  हनुमान,शंकर भगवान मंदिर के पास बने घाट में आदित्य अपनी दादी की राख को सिराने के लिए परिवार के साथ पहुँचा था.अस्थि विसर्जन के बाद आदित्य के चाचा घाट पर नहा रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया यह देख आदित्य उन्हें बचाने गया लेकिन उसका भी पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बहने लगा स्थानीय नागरिकों ने आदित्य के चाचा को तो बहने से तो बचा लिए लेकिन आदित्य के साथ ऐसा नहीं हो पाया। पुलिस प्रशासन तैराकों की मदत से आदित्य को खोजने के काम में जुटा है इसके लिए ड्रोन कैमरों की भी मदत ली जा रही है.