logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में खास पशुओं के लिए तैयार होगा सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल


नागपुर- नागपुर में पशुओं के लिए सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल बनाया जायेगा। यह ऐलान राज्य के पशु संवर्धन एवं दुग्ध विकास मंत्री सुनील केदार ने किया।केदार ने रविवार को  महाराष्ट्र पशु विज्ञान मत्स्य विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने यह ऐलान किया। केदार ने इस बैठक में जानकारी दी की पशुओं के निजी व सरकारी डॉक्टरों को मिलाकर मूक जानवरों की शुश्रूषा के लिए एक भव्य अस्पताल नागपुर में तैयार किया जायेगा।मुंबई और पुणे की तर्ज पर ही इस अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। इस अस्पताल का मकसद पशुओं में होने वाली समस्याओं को दूर करना रहेगा।केदार ने विभाग के अधिकारियों को इस हॉस्पिटल के लिए प्रस्ताव तैयार किये जाने का निर्देश दिया। इसी बैठक में पुणे में तैयार किये जा रहे हॉस्पिटल का प्रेजेंटेशन भी दिया गया.