logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपूर कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला; डेटा लॉक कर करोड़ों की फिरौती की मांग ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में पुलिस मुख्यालय के सामने दिनदहाड़े मर्डर


नागपुर -नागपुर शहर में फिर एक बार दिनदहाड़े मर्डर हुआ है,शहर में आरोप करने वालो के हौसले कितने बुलंद हो चले है, इसका अंदाजा रविवार सुबह बीच सड़क हुए मर्डर के स्पॉट से लगाया जा सकता है,एक 20 साल के लडके ने  गिट्टीखदान पुलिस थाने,पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस और पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। नागपुर शहर के व्यस्त काटोल रोड पर सुबह साढ़े 9 बजे यह वरदाता हुई,जिसमे 20 साल के बलराम मनोज पांडे नामक आरोपी ने 35 वर्षीय नारायण गयाप्रसाद द्विवेदी नामक व्यक्ति के शरीर में चाकू से आठ बार वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बाकायदा मृतक की फोटो निकाली और अपने किसी दोस्त को भेजा,वारदात के आरोपी और मृतक दोनों सुरेंद्रगढ़ बस्ती में रहते थे.इस घटना के बाद बस्ती के नागरिकों में काफी रोष दिखाई दिया और गुस्साए लोगो ने गिट्टी खदान पुलिस थाने का घेराव भी किया। बताया जा रहा है की मृतक नारायण बलराम के घर में ही किराये से रहता था और तीन दिन ही पहले उसने उसका घर ख़ाली कर बस्ती में ही अन्य जगह पर किराये का माकान ले लिया था.इस घटना के बाद आरोपी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए है.