logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

नाले में आयी बाढ़ में बहे दो युवक


भंडारा-इन दिनों लगातार बारिश की वजह से सभी नदी नाले उफान पर है। विदर्भ में कई जगह बाढ़ में लोगों के बहने की घटना सामने है। इसके बावजूद भी उफनते नाले और पुल के ऊपर से बहते पानी को देखकर भी लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे है। और इसी तरह की कोशिश लोगों की जान को जोखिम में डाल रहा है।  भंडारा जिले के तुमसर तहसील कवलेवाडा-चिखला मार्ग पर नाले में आई बाढ़ में 2 युवक बाइक सहित बह गए। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी सारांश सुखदेवे और रवि टेकाम भंडारा जिले के तुमसर तहसील में अपने ससुराल आये थे।  वहां से वापस लौटने के दौरान के दौरान ही दोनों बाढ़ में बह गए।  दोनों बहता देख स्थानीय लोगों ने रवि को तो बचा लिया।लेकिन सारांश का कोई पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है।