logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

पानी के तेज बहाव में बहने से पति-पत्नी की मौत


यवतमाल- जिले के रालेगाव  तहसील के वरुड जहागीर गांव में तालाब के किनारे से जा रहे दम्पति का पैर फिसलने से वो तालाब में गिर गए और पानी के तेज प्रवाह में बहने से उनकी मौत हो गई। बाद में गोताखोरों की मदद से दंपति का शव बाहर निकाला गया। किसान सुभाष राउत और उनकी पत्नी सुरेखा राउत हर दिन खेत की निगरानी करने जाते थे। उनका  खेत गांव से सटे तालाब  के दूसरी तरफ होने से उन्हें  हर दिन  तालाब के किनारे से होकर  खेत में जाना होता था। लेकिन घटना वाले दिन राउत दम्पति अपने खेत में जा रहे तभी तालाब में बारिश के जलस्तर बढ़ने से दोनों पानी की तेज प्रवाह के बीच फंस गए और पानी के साथ बहने लगे। दोनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करते हुए बाढ़ के पानी में बह गए। दम्पति का शव तालाब के बीच में पेड़ के साथ फंस गया था।  ग्रामीणों का ध्यान जब इस ओर गया तो दोनों का शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।