logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पारडी हत्याकांड: नागपुर पुलिस ने तमिलनाडु से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: पारडी हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तमिलनाडु से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम गणेश राम राजेश कुर्रे है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सहित पांच लोग शामिल थे। 

आरोपी अखिलेश मुंडे और निशा गजभिये के बीच प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक निशा के पति धर्मेंद्र गजभिये को लग गई थी। इसके बाद से ही वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था। इसी के मद्देनजर उसने अखिलेश को उसके घर पर आने से मन कर दिया। प्यार में पति के बाधा बनते देख दोनों ने धर्मेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। 

इसके लिए आरोपी पत्नी ने अपनी बड़ी बेटी को अपने भरोसे में लिया और उसके बॉयफ्रेंड को भी हत्या में शामिल करवा लिया। 11 अप्रैल 2022 को अखिलेश मुंडे, मनोज उर्फ ​​गोलू ओमप्रकाश बावने, गणेशराम कुर्रे और बंटी निशा के घर आए। सभी ने मिलकर धर्मेंद्र का गला घोंट दिया। धर्मेंद्र ने आत्महत्या कर ली यह दिखने के लिए सभी ने मिलकर उसकी बॉडी को फंदे से लटका दिया। इस मामले में पारडी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था.

पारडी मनोहर कोटनाके के थानेदार को मौके पर स्थिति देखकर शक हुआ। इसलिए उन्होंने निशा और उनकी बेटी को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों ने अलग-अलग जवाब दिए तो शक बढ़ गया। लड़की के प्रेमी ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर तोड़ दिया और मां के प्रेमी ने सबूत नष्ट कर दिए। हत्या का मामला सामने आते ही मां और उसके प्रेमी, बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अंतिम आरोपी गणेशराम तमिलनाडु भाग गया था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।