logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रतापराव जाधव बुलढाणा जिला संपर्क प्रमुख पद से बर्ख़ास्त


बुलढाणा- शिवसेना से बगावत  वाले नेता और पदाधिकारियों पर पार्टी द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है.पार्टी के बग़ावत कर बारह सांसदों ने 19 जुलाई को एक गुट बनाते हुए  लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा था । इन 12 सांसदों के इस गुट ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  को अपना समर्थन दिया है। शिंदे समूह का समर्थन करने के बाद, बुलढाणा जिले के कई शिवसेना पदाधिकारियों ने पत्र परिषद लेकर सांसद प्रतापराव जाधव का समर्थन किया था। जिसके बाद शिवसेना ने बागी सांसद प्रतापराव जाधव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें शिवसेना जिला संपर्क प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जिल्हा प्रमुख शांताराम दाणे,उप जिल्हा प्रमुख राजु मिरगे, उप जिल्हा प्रमुख संजय अवताडे, तहसील प्रमुख संतोष डीवरे, विजय साठे, रामा थारकार को भी पार्टी विरोधी  कार्रवाई के लिए शिवसेना से निष्कासित कर दिया गया है।