logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕

प्रशांत किशोर कांग्रेस में होंगे शामिल ?


नई दिल्ली -चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर क्या कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं? आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के बाद फिर ऐसी चर्चाएं होने लगी हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया और अन्य टॉप लीडर्स के साथ बातचीत में प्रशांत की कांग्रेस में एंट्री को लेकर बातचीत हुई है। इससे पहले 2020 में पीके के कांग्रेस में शामिल होने की काफी चर्चा थी लेकिन बाद में पता चला कि कई मुद्दों पर असहमति के कारण बात नहीं बनी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग हुई है। इसमें पीके को पार्टी में लाने के अलावा चुनावी हार पर मंथन हुआ है। बैठक में राहुल गांधी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल शामिल हुए। यह मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली।