logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

प्रेम का दर्दनाक अंत-होटल के बाहर युवक की धारदार हथियार से हत्या


तुमसर( भंडारा)- प्रेम प्रकरण में एक और जिंदगी का दर्दनाक अंत हुआ है.परिवार की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने 34 वर्षीय गजानन मस्के को मौत के घाट उतार दिया।हत्या के पहले आरोपियों ने मृतक के साथ बाकायदा खाना खाया फिर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।इस हत्या का विडिओ हॉटेल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है.जिसके ही आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

शिवाजी नगर तुमसर निवासी  सचिन का एक युवती से प्रेम था.कुछ दिन पहले सचिन युवती को लेकर भाग गया था.मगर दोनों दो दिन बाद ही वापस लौट आये थे.इस वाकये को लेकर युवती के परिवार जनों के मन में भारी टीस थी.शुक्रवार शाम तुमसर शहर के  देव्हाडी मार्ग पर स्थित होटल प्रसाद में तीन से चार युवक खाना खाने गए थे.खाना खाने के बाद होटल से बाहर निकलते ही  रंजीत गभने नामक आरोपी बाइक पर बैठे सचिन पर धारदार हथियार से वार करता है जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है.वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो जाते है.जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल के बाद कुछ ही घंटे में कुलदीप मनोहर लोखंडे और चेतन दिलीप मदारकर नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है.तीसरा आरोपी रंजीत सहादेव गभने फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.