logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बालों को काला करने वाले डाय पीकर युवक ने की आत्महत्या


बल्लारपुर: शहर के दादाभाई नौरोजी वार्ड निवासी युवक ने सोमवार को बालों को काला करने वाले डाय पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान दीपक उर्फ़ गोलू कोठारे (32) के रूप में हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार, बेरोजगार होने के कारण युवक पिछले कई दिनों परेशान था। युवक ने सोमवार को भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया थे, लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे यह कदम उठाने से बचा लिया।

पहली बार आत्महत्या से असफल होने के बाद युवक खीर पीर चौक की एक दुकान से बाल काला करने वाला सुपर वासमोल डाय ख़रीदा और घर आकर पी लिया। तबियत ख़राब होने के बाद परिजन उसे ग्रामीण चिकित्सकालय ले गए। लेकिन हालत ज्यादा ख़राब होने के बाद उसे चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।