logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

बाग़ी विधायकों को लेकर शिवसैनिकों का ग़ुस्सा बढ़ा,बढ़ाई गई सुरक्षा


राज्य में सियासी संकट के बीच मसाला अब सुलझने के बजाय और भी उलझता हुआ ही नजर आ रहा है।  जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहा वैसे वैसे विवाद और भी गहराता जा रहा है।  इसके साथ साथ अब तो शिवसैनिक भी आक्रामक होने लगे है।  कई जगह तोड़फोड़ और हमले की खबरें सामने आने के बाद अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है।  इन सब परिस्थिति को देखते हुए राज्य में भाजपा के कई बड़े नेता और विधायकों के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है है।  बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद के विधायक और पूर्व मंत्री  संजय कुटे के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  बताया जा रहा है की संजय कुटे फ़िलहाल एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए गुवाहाटी गए हुए है , ऐसे में उनके घर पर भी शिंदे गुट के विरोधकों के धावा बोलने के अंदेशा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पहले ही अलर्ट हो गई और सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

भाजपा विधायकों को भी दी गई सुरक्षा 
विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही राज्य की सियासत में महा घमासान मचा हुआ है।  सत्ताधारी महाविकास आघाडी गठबंधन में शामिल शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने बगावत कर दिए। इस बगावत के 5 दिन बाद भी स्थिति सुलझती हुई नहीं बल्कि और भी उलझती हुई नजर आ रही है।  स्थिति ये है की अब तो शिवसैनिक आक्रामक होकर बागी नेताओं के  खिलाफ प्रदर्शन कर रहे।  पुणे में हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद तो अब इन नेताओं के सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगा है. इस बीच यवतमाल जिले में शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौर  के कार्यालय और निवासस्थान के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। यवतमाल उपविभागीय पुलिस अधिकारी संपतराव भोसले और अवधूतवाड़ी थाना के पुलिस निरीक्षक मनोज केदारे ने स्थिति का निरीक्षण करने के लिए राठौड़ के कार्यालय का दौरा किया और वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया  .