logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बाढ़ प्रभावित किसानों को तत्काल दी जाये 50 लाख हेक्टेयर नुकसान भरपाई-विजय वड्डेटीवार


नागपुर -राज्य के पूर्व आपत्ती व व्यवस्थापन मंत्री विजय वड्डेटीवार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 50 हजार रूपए हेक्टर तत्काल मदत घोषित किये जाने की मांग राज्य सरकार से की है.  वड्डेटीवार के मुताबिक अब तक पंचनामे की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है लेकिन प्राथमिक अंदाज से यह लग रहा है की 50 हजार हेक्टर से ज्यादा की फसलों को नुकसान हुआ है,इस बाढ़ की वजह से मराठवाड़ा समेत विदर्भ के कई जिलों में खरीब की फसल पूरी तरह से नस्ट हो चुकी है.किसान अब नए सिरे से कर्ज लेने की स्थिति में नहीं है इसलिए तत्काल किसानों को मदत की जानी चाहिए।

राज्यपाल को वापस बुलाये केंद्र 
राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के नए बयान के बाद खड़ा हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है कांग्रेस की ओर यह उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की गई है,कांग्रेस के नेता विजय वड्डेटीवार के मुताबिक कोश्यारी राज्यपाल बनने के बाद से राज्य की अस्मिता के खिलाफ बात कर रहे है इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उन्हें वापस बुलाया जाये। राज्यपाल के हालिया बयान को मराठी अस्मिता के साथ जोड़ा जा रहा है,उनके इस बयान की वजह से केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर दबाव बढ़ गया है.इस बीच कांग्रेस की मांग है की उन्हें उनके पास से हटाया जाये,कांग्रेस के नेता विजय वड्डेटीवार के मुताबिक राज्यपाल जिस राज्य में अपनी सेवा देते है उसकी अस्मिता और संस्कृति का संरक्षण करना उनकी जिम्मेदारी हो जाती है लेकिन कोश्यारी लगातार राज्य की अस्मिता के विरोध में बयान दे रहे है.उनका व्यवहार राज्यपाल से ज्यादा राजनेता के तौर पर दिखाई दे रहा है इसलिए उन्हें केंद्र सरकार वापस बुलाये।