logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सरकार नागरिकों को मुफ्त में उपलब्ध कराये राशन-पवार


यवतमाल- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार लगातार विदर्भ के दौरे पर है.वह बाढ़ प्रभावित दौरे पर है यवतमाल में दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पवार ने राज्य सरकार से तत्काल बाढ़प्रभावित लोगो के लिए मदत घोषित किये जाने की मांग उठाई इसके साथ ही किसानों और मजदूरों मुफ्त में राशन योजना शुरू किये जाने की मांग की है.पवार ने कहा की बाढ़ की वजह से किसान अब आने वाले कुछ समय तक अपने खेतों में किसानी का काम नहीं कर पायेंगे।खेती का काम नहीं होने की वजह से मजदूरों को भी काम नहीं मिल पाएगा।इसलिए जरुरी है की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के उदर निर्वाह के लिए सरकार मुफ्त में राशन बांटते की योजना शुरू करे.पवार ने कोरोना के समय राज्यसरकार द्वारा अन्न धान्य योजना वितरण योजना का जिक्र करते हुए ऐसी योजना तत्काल प्रभाव से शुरू किये जाने की मांग उठाई।