logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

बीते तीन महीने में कुपोषण के चलते 52 बच्चों की मौत


अमरावती-अमरावती जिले का मेलघाट आदिवासी बहुल क्षेत्र है।  मेलघाट के धारणी और चिखलदरा में कुपोषण सबसे बड़ी समस्या है। कुपोषण की वजह से यहाँ बच्चे और गर्भवती महिलाओं की मौत तक हो जाती है। इस मामले में कोर्ट के निर्देशानुसार सरकार द्वारा धारणी और चिखलदरा तहसील में विभिन्न योजनाओं को लागू किया  गया है। बाल विकास परियोजना कार्यालय अंतर्गत  दोनों  तहसील में 425 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र स्तनपान कराने वाली माताओं, गर्भवती महिलाओं  और  छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करते हैं। मेलघाट में बच्चों को मानसून के दौरान पानी से होने वाली बीमारियों के कारण वजन कम होने और विभिन्न बीमारियों के कारण  मृत्यु का खतरा अधिक होता है। धारणी और चिखलदरा तहसील में अप्रैल मई के दौरान 213 बच्चों को गंभीर कुपोषण की श्रेणी  में शामिल किया गया था। जून माह में किए गए सर्वे में यह संख्या बढ़कर 409 हो गई है। इन सभी बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद 90 दिन यानि कि बीते 3 महीने में यहां 52 छोटे बच्चों की कुपोषण से मृत्यु हो गई है।