logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बीते 24 घंटो में नागपुर में 78.6 मिलीमीटर बारिश हुई


नागपुर - नागपुर में 16 जून को मानसून का आगाज़ हुआ. लेकिन मूसलाधार बारिश का इंतज़ार बना रहा है.नागपुरवासी कई दिनों से मूसलाधार बारिश की कामना में थे. उनकी प्रतीक्षा सोमवार को ही ख़त्म हो गयी थी. सोमवार जहा आंधी तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हुई जो कई घंटो तक चली थी. बारिश का सिलसिला मंगलवार तक भी जारी रहा है. नागपुर में मंगलवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना रहा।  बीच-बीच  में हलकी धूप भी खिली. दोपहर बाद शहर के कई जगहों में मध्यम से तेज गति से बारिश हुई। भारी बारिश ने नागपुर के मौसम को ताज़गी भरा और कूल  कर दिया. कई लोग बारिश से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन के नीचे जमे रहे. तो वही दूसरी तरफ कई जगह जलजमाव के हालात बने . शहर के ताज़ाबाग़ के  इलाके में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा. मंगलवार शाम तक 24 घण्टे में नागपुर में  78.6 मिलीमीटर  से अधिक बारिश दर्ज की गयी है. नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र की माने तो अगले कुछ दिन विदर्भ के अकोला, भंडारा, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम चंद्रपुर और यवतमाल जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है।