logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

भारी बारिश के चलते नागपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात


नागपुर -नागपुर जिले में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है. कई इलाके पानी में डूबे में है। जिले के बहादुर फाटा विहिरगाव भी पूरी तरह से जलमग्न है. जिससे कई लोग बाढ़ के पानी में फसे है। यहाँ अग्निशमन दल द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नागपुर जिले के बहादुरा फाटा विहिरगाव भारी बारिश के बाद पूरी तरह पानी में डूबा है. इलाके के कई घरों में पानी घुस चुका है और पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. इस बाढ़ के पानी में कई लोगो के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद यहाँ रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नागपुर महानगरपालिका की दमकल विभाग की सक्करदरा और लकडगंज की टीमें  मौके पर पहुंची और युद्ध पर राहत और बचाव के काम में जुटकर नाव की मदद से घरो में फंसे लोगो को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  इस दौरान बाढ़ में फसे में 12 लोगो को सकुशल बचाया गया है. इनमे 5 वर्ष बच्चा और एक 68 साल का बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है. 

हिंगणा में भी बाढ़ का क़हर 
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नागपुर जिले के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार बारिश से सभी नदी और नाले उफान पर हैं. हिंगना तहसील से होकर बहने वाली वेणा नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से आस पास के गांवों का संपर्क भी टूट गया है। इनमे गुमगाव,वागधरा,जामठा,धानोली,कान्होली, कोथेवाडा,शिवमडका,सुमठाना गांव शामिल हैं। 

बाढ़ में फंसे दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया
गोंदिया जिले में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. तिरोड़ा तहसील के पांजरा गांव के पास भारी बारिश की वजह से नाले में बाढ़ आ गई है।  इस बाढ़ में एक दम्पति फंस गया था।  दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए मदद की आस लगाए हुए थे.तभी देवदूत बनकर आये गांव के रामेश्वर चौधरी और प्रदीप मडावी ने उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।  बताया जा रहा है कि दंपति गांव के बाहरी इलाके में एक ईंट भट्टे पर काम करने गए थे और देर रात बारिश की वजह से खेत में ही फंसे रह गए।