logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भारी बारिश के चलते नागपुर समेत विदर्भ के जलाशय भरे


नागपुर-विदर्भ के मानसून के आगमन में थोड़ी देरी हुई लेकिन जुलाई के महीने में मानसून द्वारा पकड़ी गई रफ़्तार के चलते विदर्भ के जलाशयों में जलसंचय की वृद्धि हुई है.बीते कुछ दिनों से  हो रही लगातार हो रही बारिश के चलते सामान्यतः जुलाई के महीने में होने वाले जलसंचय से अधिक पानी का संचय दर्ज हुआ है.ताज़ा आकड़ो के मुताबिक 18 जुलाई तक विदर्भ के जलाशयों में 54 प्रतिशत जबकि नागपुर के तीन जलाशयों में 70% से अधिक जलसंचय हुआ है.
जून महीना विदर्भ के लिए मानसून के इंतजार में गुजरा इस वर्ष खरीब की बुवाई कब होगी ऐसा भी सवाल उठ खड़ा हुआ था.जलाशयों के जलसंचय को लेकर भी चिंता बढ़ रही थी.लेकिन जुलाई के महीने में स्थिति बदल गई.बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है.जलस्तर के बढ़ने की वजह से भविष्य में विदर्भ में पीने के पानी और कृषि तथा सिंचन के लिए लगने वाले पानी की दिक्कत दूर होती हुई दिखाई दे रही है.
नागपुर विभाग में 16 बड़े,42 माध्यम और 326 लघु बांध ( जलाशय ) है.इस जलाशयों की जलसंचय क्षमता 3435.5 दशलक्ष घनमीटर है.18 जुलाई तक 54.19 प्रतिशत जल का संचय हो चूका है.पिछले वर्ष इसी तारीख का 35.21% जलसंचय था.

नागपुर जिले के जलाशय और उसमे इस वर्ष तथा पिछले वर्ष जलसंचय की स्थिति 

जलाशय नाम             18 जुलाई 2022          18 जुलाई 2021 
खिड़सी                       68.0 %                    30.04%
वडगाव                       70. 32 %                 47. 66 % 
तोतलाडोह                  75.83 %                   59.17 % 
नांद                            58.48 %                   0.0  % 
कामठी खैरी                 93.5 %                     79.54%

नागपुर जिले के नांद प्रकल्प में बीते वर्ष 18 जुलाई तक शून्य प्रतिशत जनसंचय था लेकिन आज यह 58% भरा हुआ है.जलस्तर के बढ़ने की वजह से जलाशयों से पानी को छोड़े जाने का क्रम भी शुरू है.