logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने बंद किया लाउडस्पीकर का इस्तेमाल, सीएम योगी के निर्देश पर लिया फैसला


मथुरा : एक और जहां महाराष्ट्र एवं देश के कई राज्यों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। दूसरी ओर मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश का पालन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की प्रार्थनाओं के प्रसारण के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद कर दिया है। 

मंदिर ट्रस्ट ने बुधवार को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद करने का फैसला लिया। लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर मंगलवार को जारी उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के जवाब में यह फैसला आया है। मंदिर ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार से लाउडस्पीकर बंद हैं। भागवत भवन के टॉप पर लाउडस्पीकर लगाए गए थे।

सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लाउडस्पीकर बंद करने का लिया फैसला
 
कपिल शर्मा ने ने शुक्रवार को एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमने राज्य सरकार के आदेश के अनुसार लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल बंद कर दिया है। यह फैसला यहां सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लिया गया है। लाउडस्पीकर की आवाज मंदिर परिसर में रहे यह सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। 

लाउडस्पीकर बंद होने से भक्त नाराज

हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने इस फैसले के खिलाफ अपनी आपत्ति व्यक्त की। एक भक्त ने एएनआई को बताया कि हिंदू परंपराओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि अगर आप लाउडस्पीकर पर इन प्रार्थनाओं को सुनते हैं, तो भगवान के आशीर्वाद के साथ-साथ उनके दिव्य कनेक्शन की अनुभूति होती है। एक अन्य भक्त ने कहा कि लाउडस्पीकर बंद करने के फैसले से मुझे खुशी नहीं हुई।

लाउडस्पीकर को लेकर सीएम योगी के निर्देश

गौर हो कि 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिसर के बाहर लाउडस्पीकरों की आवाज नहीं सुनी जानी चाहिए।